क्राइम

हजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

तकरीबन 4000 म्यूजिक वीडियो अल्बम में काम करने वाली एक कलाकार ने खुदकुशी करने का प्रयास किया।

हजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़। तकरीबन 4000 म्यूजिक वीडियो अल्बम में काम करने वाली एक कलाकार ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। हिसार स्थित नवदीप कॉलोनी निवासी एनी बी नाम की इस युवती ने शनिवार देर रात कीटनाशक निगलकर खुदकुशी की कोशिश की। आननफानन में परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा (29) म्यूजिक अल्बम में एनी बी के नाम से मशहूर है। एनी बी ने करीब चार हजार हरियाणवी अल्बम में काम किया है। ‘लाल-लाल कुर्ती में गोरा सा बदन’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था।
अस्पताल में भर्ती एनी बी ने खुदकुशी की कोशिश के पीछे की वजह पारिवारिक परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि पति ने दूसरी शादी कर ली और फिर उसकी पत्नी प्रताड़ित करती है। उसका कहना है कि बीते 12 सालों से वह मॉडलिंग कर रही है। इस दौरान ही उसकी मुलाकात रोहतक स्थित गोहाना अड्डा एरिया के रहने वाले शेखर खन्ना से हुई, जो फिलहाल बेंगलूरु के मॉडलिंग इंस्टीट्यूट का निदेशक है।
 

एनी बी ने आगे बताया कि कुछ वक्त बात परिजनों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। वर्ष 2013 में दोनों की शादी हुई और पांच साल का एक बेटा अद्वितीय भी है। पति से रिश्तों में खटास आने के चलते वह बीते डेढ़ वर्षों से नवदीप कॉलोनी स्थित अपने मायके में रह रही है।
एनी बी का कहना है कि उसके पति शेखर की कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली की एक युवती से दोस्ती हो गई। वह लड़की बेंगलूरु में बार डांसर है और शादीशुदा भी है। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो शेखर ने मुझे छोड़ दिया। इसके बाद शेखर ने उस लड़की से शादी कर ली और दोनों का छह माह का एक बेटा भी है।
शनिवार को वह लड़की फोन पर परेशान करने लगी। फोन पर धमकाने लगी और शेखर को तलाक देने का दबाव डालने लगी। उसने 13 बार फोन किया। काफी परेशान होन के बाद कीटनाशक पी लिया। बेटे अद्वितीय ने इसकी जानकारी नानी सुनीता को दी, तब परिजन उसे अस्पताल ले गए।
वहीं, स्थानीय पुलिस के मुताबिक अस्पताल से सूचना मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Home / Crime / हजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.