scriptफेसबुक से बची लड़की की जान, पोस्ट डालने के 30 मिनट के अंदर पुलिस ने रोकी खुदकुशी | Alerted by Facebook Assam police stops girl from committing suicide | Patrika News

फेसबुक से बची लड़की की जान, पोस्ट डालने के 30 मिनट के अंदर पुलिस ने रोकी खुदकुशी

Published: Jul 26, 2018 03:05:05 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

असम की एक लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट करके बताया कि वो आत्महत्या करने जा रही है।

facebook

फेसबुक से बची लड़की की जान, पोस्ट डालने के 30 मिनट के अंदर पुलिस ने रोकी खुदकुशी

गुवाहाटी: असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता का एक नायाब उदाहरण पेश किया है। असम पुलिस ने एक लड़की को आत्महत्या करने से बचाया है। दरअसल, असम की एक लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट करके बताया कि वो आत्महत्या करने जा रही है। लेकिन फेसबुक ने उस पोस्ट के जरिए लड़की की जान बचाने में पुलिस की मदद की। बताया जा रहा है कि अमरीका स्थित फेसबुक केहेडक्वॉर्टर ने आत्महत्या वाली पोस्ट के बारे में असम पुलिस को बताया और पुलिस ने समय पर पहुंच कर लड़की की जान बचा ली।
अगर आप भी करते हैं फेसबुक का इस्‍तेमाल तो हो जाएं सावधान- देखें वीडियो

असम पुलिस ने बताया कि फेसबुक हेडक्वाॅर्टर से उन्हें एक अलर्ट आया कि उनके इलाके में एक लड़की खुदकुशी करने जा रही है। अलर्ट मिलते ही पुलिस 30 मिनट के भीतर उस इलाके में गई और समय रहते बडा़ हादसा होने से बचा लिया।
जानकारी है कि नाबालिग लड़की ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए खुदखुशी वाली बात कही। उसके बाद से फेसबुक ने उस पर उचित कदम उठाते हुए लड़की के जियोलोकेशन का पता लगाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। लड़की के घर का पता करके पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को समझा-बुझाकर ये कदम उठाने से रोका। फिलहाल लड़की सही-सलामत है और फेसबुक से भी अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है।
फेसबुक पर डॉक्टर करता था महिला से चैट, फिर एक दिन युवती ने कर दी 25 लाख रुपये की डिमांड और…

https://twitter.com/CMOfficeAssam?ref_src=twsrc%5Etfw
घटना के बाद असम पुलिस ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा- ‘फेसबुक से कल रात सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की ने अपना स्टेटस अपडेट किया है, जिसमें लिखा कि ‘मैं आज खुदकुशी करने जा रही हूं।’ मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए तीस मिनट में उसका पता लगा लिया गया और उसे बचा लिया गया। बाद में उसकी और उसके परिवार की काउंसलिंग भी की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो