scriptरेप के एक और मामले में आसाराम बापू दोषी करार, गांधीनगर कोर्ट कल सुनाएगी सजा | Asaram Bapu found Guilty in Another Rape Case by Gandhinagar Sessions Court | Patrika News

रेप के एक और मामले में आसाराम बापू दोषी करार, गांधीनगर कोर्ट कल सुनाएगी सजा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 30, 2023 06:58:54 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Asaram Bapu Rape Case: गुजरात की गांधीनगर कोर्ट ने आशाराम बापू को रेप केस में दोषी करार दिया है। पहले से ही रेप के एक दूसरे केस में जेल में बंद प्रसिद्ध कथावाचक आशाराम बापू पर अब रेप के इस नए केस में कल सजा सुनाई जाएगी।

Asaram Gets Bail from Jodhpur High Court on Fake Document Case

Asaram Bapu found Guilty in Another Rape Case by Gandhinagar Sessions Court

Asaram Bapu Rape Case: नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आशाराम बापू बलात्कार के एक और मामले में दोषी पाए गए। 30 जनवरी सोमवार को गुजरात के गांधीनगर कोर्ट ने महिला शिष्या से रेप के मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। आसाराम पर सूरत की एक महिला ने करीब 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में बार-बार रेप करने का आरोप था। लंबी सुनवाई के बाद गांधीनगर एडिशन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने सोमवार को आशाराम बापू को रेप के मामले में दोषी बताया। गांधीनगर एडिशन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट कल यानी की मंगलवार को आशाराम बापू को रेप के इस दूसरे मामले में सजा सुनाएगी। इससे पहले जोधपुर कोर्ट ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को 2013 में अपने आश्रम में एक नाबालिग से रेप का दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जिसकी सजा अभी आशाराम बापू काट रहा है।


कल 11 बजे आशाराम बापू के रेप केस पर फैसला

जोधपुर कोर्ट के बाद अब गांधीनगर कोर्ट ने 2001 के दुष्कर्म केस में आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद 30 जनवरी को अपना फैसला सुनाया। कोर्ट आसाराम को दोषी करार देने के बाद अब मंगलवार सुबह 11 बजे सजा सुनाएगी। 13 साल पुराने मामले की 2013 में एफआईआर दर्ज हुई थी। कोर्ट ने इस मामले में कुल 68 लोगों के बयान दर्ज किए। सूरत रेप केस में सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने छह आरोपियों को निर्दोष माना और आसाराम को दोषी करार दिया।


2001 का मामला, 2013 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी


रेप का यह मामला 2001 का है। लेकिन उस समय आशाराम बापू की प्रसिद्धि से डर कर उनके खिलाफ पीड़ितों ने केस नहीं किया था। जब जोधपुर वाला मामला सामने आया तब सूरत की दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में 2013 में केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होने के बाद सरकार की ओर से 55 गवाहों का परीक्षण कराया गया था। सभी गवाहों के बयान विरोधाभासी होने के कारण कुल 8 में से एक आरोपी को गवाह बनाया गया। इसके अलावा सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1620039272547110913?ref_src=twsrc%5Etfw


6 आरोपी निर्दोष करार, आसाराम दोषी करार

30 जनवरी को गांधीनगर सत्र न्यायालय ने 6 आरोपियों को निर्दोष और आसाराम को दोषी करार दिया है। इस मामले में आसाराम पर सूरत की दो लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद आरोपों को सही पाया और आसाराम को दोषी करार दिया।

बताते चले कि आसाराम फिलहाल जोधपुर जेल में बेद हैं। 2018 में जोधपुर की कोर्ट ने उन्हें 16 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया था। इसके बाद आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब देखना होगा कि गांधीनगर कोर्ट आशाराम बापू पर क्या सजा सुनाती है?

यह भी पढ़ें – आसाराम केस: क्या हुआ था उस रात, जानें पीड़िता की जुबानी

 

ट्रेंडिंग वीडियो