scriptसेवादारों को नपुंसक बनाना वाला रंगीन मिजाज था आसाराम, पढ़िए और भी रोचक तथ्य | Asaram made impotent of many volunteer | Patrika News

सेवादारों को नपुंसक बनाना वाला रंगीन मिजाज था आसाराम, पढ़िए और भी रोचक तथ्य

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2018 07:49:46 pm

Submitted by:

mangal yadav

आसाराम पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप हैं। कोर्ट उन्हें जल्द ही रेप मामले की सजा सुना सकती है।

file pic
नई दिल्लीः आसाराम को कोर्ट 25 अप्रैल को रेप केस में सजा सुना सकती है। गिरफ्तारी के बाद उसके कई कारनामों का खुलासा हुआ था। अब आपको कुछ ऐसे ही राज की बात बताने जा रहे हैं जिनको पढ़कर आप चौक जाएंगे। यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद तथाकथित संत आसाराम पर उऩके ही सेवादारों ने कई संगीन आरोप लगाए थे। एक सेवादार ने आसाराम पर आरोप लगाया था कि वह महिलाओं से मिलने के दौरान सेक्सवर्धक दवाओं का इस्तेमाल करता था। अगर किसी सेवादार की पत्नियां उन्हें अच्छी लग गई तो वे अपने भक्तों को नपुंसक भी बना देते थे। आरोप है कि वह प्रसाद के नाम पर नामर्दी की दवाइयां अपने सेवादारों को देता था।
शिवनाथ ने किया था खुलासा
शिवनाथ नाम के एक सेवादार ने इस मामले की जानकारी मी़डिया को देते हुए बताया था कि उसे इलाहाबाद के आश्रम में नपुंसक बनाने की दवा खिलाई गई थी। उसने पत्रकारों को बताया था कि दवा देते समय यह बताया जाता था कि आसाराम की आज्ञा से इस दवा को सभी पुरुष सेवादारों को खानी पड़ेगी। ऐसा बताया जाता था कि इस दवा से पुरुषों का शऱीर मजबूत होगा। शिवनाथ ने यह भी बताया था कि आसाराम आश्रम में रहने वाले पुरुषों और महिलाओं को भाई-बहन की तरह रहने को कहता था।
ये भी पढ़ेंः रेप के एक मामले में आसाराम के खिलाफ सुनवाई पूरी, 25 अप्रैल को आएगा फैसला

सूरत के आश्रम में मिली थी शक्तिवर्धक दवाएं
मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस और फूड एंड ड्रग विभाग ने सूरत के एक आश्रम में छापेमारी की थी। जिसके बाद शक्तिवर्धक जड़ी बूटी और दवाएं मिली थी। इस दौरान कुछ ऐसी भी दवाइयां मिली थी जो प्रतिबंधित थी। आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में वैद्य रहे अमृत प्रजापति ने भी साल 2013 में कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि आसाराम महिला से जब एकांत में मिलता था तो वे सेक्सवर्धक दवाइयां उससे मंगवाता था। ये दवाइयां महिलाओं और लड़कियों को भी खिलाई जाती थी। अमृत प्रजापति के इस आरोप की पुष्टि यौंन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाएं और लड़कियों ने भी पुलिस के सामने की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो