scriptज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद बहू के पेट पर ससुराल वालों ने फेंका तेजाब | astrologer predict girl in womb, in laws throw acid on women | Patrika News

ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद बहू के पेट पर ससुराल वालों ने फेंका तेजाब

Published: Sep 02, 2016 11:52:00 am

Submitted by:

एक गर्भवती महिला के ऊपर आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में उसके ससुराल वालों ने तेजाब फेंक दिया।

girija

girija

नेल्लोर, आंध्र प्रदेश। एक गर्भवती महिला के ऊपर आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में उसके ससुराल वालों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब की वजह से गर्भवती की जगह-जगह से झुलस गई है। गर्भवती महिला गिरिजा को पिछले महीने उसके ससुराल वाले एक ज्योतिषी के पास लेकर गए थे।

एक महीने पहले ज्योतिषी ने की थी भविष्यवाणी
वहां पर ज्योतिषी ने गिरिजा के गर्भ में लड़की होने की बात कही। 27 साल की गिरिजा के पहले से ही एक डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस ने बताया कि ज्योतिषी की इस भविष्यवाणी के बाद गिरिजा की सास और उसकी ननद ने उसे जान से मारने का मन बना लिया। गर्भवती गिरिजा को जान से मारने के लिए 19 अगस्त को उसके पेट पर तेजाब फेंक दिया। गिरिजा का पेट करीब 30 प्रतिशत तक जल गया। अभी ये ठीक होना बाकी है।

पड़ोसियों ने निकाला गिरिजा को घर से
तेजाब से झुलसी गर्भवती महिला को कुछ पड़ोसियों ने घर से निकाला और उसे अस्पताल लेकर गए। अभी डॉक्टरों को ये पता नहीं चला है कि गिरिजा पर किस तरह का तेजाब डाला गया है। अभी इसकी जांच की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने खुले हुए तेजाब के बेचने पर रोक लगा रखी है उसके बावजूद भी देशभर में ये खुलेआम बिक रहा है। ये मामला पुलिस के संज्ञान में 26 अगस्त को आया।

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम इस कैमिकल का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कैमिकल में तेजाब के साथ ही केरोसिन भी मिलाया गया था। ये पदार्थ हमें गिरिजा के ससुराल वालों के पास से मिला है। नेल्लोर में लड़की और लड़कों के लिंगानुपात में बड़ा अंतर है। यहां 1000 लड़कों की तुलना में लड़कियां 939 लड़किया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो