script

केजरीवाल की कार पर बड़ा हमला, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Feb 08, 2019 05:25:36 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला हुआ है।

kejriwal

केजरीवाल की कार पर बड़ा हमला, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
नरेला में केजरीवाल की कार पर हमला

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल नरेला विधानसभा क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य का शुभारंभ करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान केजरीवाल का कथित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव कर लिया। घेराव में करीब तीन सौ कार्यकर्ताओं के स्वतंत्र नगर के पास खड़े होने की बात सामने आ रही है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। काफिल जैसे ही स्वतंत्र नगर मोड की तरफ मुड़ा कथित भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए। गाड़ी को घेर कर हंगामा मचाने लगे। आप की तरफ से मुख्यमंत्री की कार पर पत्थराव किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
भाजपा ने आरोप को बताया निराधार

करीब दस मिनट तक मुख्यमंत्री केजरीवाल के काफिले को वहीं रुकना पड़ा। हालांकि, भाजपा ने इस गंभीर आरोप को सिरे से खारिज किया है। पार्टी नेता नीलदमन खत्री ने कहा कि आप की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, वो बेबुनियाद हैं। इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

ट्रेंडिंग वीडियो