scriptबोधगया में पेड़ से लटका मिला आस्ट्रेलियाई नागरिक का शव, इलाके में हड़कंप | Australian national found hanging on tree in bodhgaya | Patrika News

बोधगया में पेड़ से लटका मिला आस्ट्रेलियाई नागरिक का शव, इलाके में हड़कंप

Published: Nov 03, 2018 05:19:32 pm

Submitted by:

Shweta Singh

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Australian national found hanging on tree in bodhgaya

बोधगया में पेड़ से लटका मिला आस्ट्रेलियाई नागरिक का शव, इलाके में हड़कंप

गया। बिहार में गया जिले के एक बगीचे से आस्ट्रेलियाई नागरिक के शव मिलने से सनसनी मच गई। ये मामला बोधगया थाना क्षेत्र से शनिवार को सामने आया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आस्ट्रेलिया के रहने वाले जॉन जेम्स ऐलन हीथ के रूप में हुई है।

लोगों ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

इस वारदात के बारे में बगीचे के पास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर गया (नगर) के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मीडिया को बताया, ‘ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार को राजापुर गांव के निकट बागीचे पहुंची थी। वहां उन्हें पेड़ से एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का शव लटका हुआ पाया।’ पुलिस ने बताया कि शव के पास से डायरी और एक नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, ‘डायरी से पता चलता है कि मृतक अॉस्ट्रेलिया का रहने वाला था, जिसकी पहचान जॉन ऐलन के रूप में की गई है। कुछ दिन पहले ही यह बोधगया घूमने आया था।’

मामले की हर एंगल से छानबीन

मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, ‘पहली बार देखने से यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है। पटना से फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।’

कुछ समय पहले यहीं हुआ था जापानी महिला के साथ गैंगरेप

बोधगया अंतरराष्ट्रीय सैलानियों के लिए शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र है, जहां हर महीने हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। ये सबसे प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि इस घटना वाली जगह कुछ समय पहले भी एक वारदात की खबर आई थी। इसी बगीचे में एक जापानी महिला के साथ गैंगरेप किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो