scriptदिल्ली: अज्ञात शख्स ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमला, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो | Auto-rickshaw driver stabbed to death allegedly by his passenger | Patrika News

दिल्ली: अज्ञात शख्स ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमला, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Oct 08, 2018 08:16:22 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

वीडियो में जख्मी ड्राइवर बार-बार कह रहा है कि सवारी ने उसे चाकू मारा है।

auto

दिल्ली: अज्ञात शख्स ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमला, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

नई दिल्ली। संवेदनहीनता की हद देखिए, एक व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है लेकिन लोग उसकी मदद करने की बजाए उसका वीडियो बना रहे हैं। घटना राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस की है। यहां पर एक ऑटो चालक को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑटो चालक पर हमला किसी अज्ञात शख्स ने किया। ऑटो चालक सवारी को लेकर खान मार्केट से कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था।
दिल्ली: कुत्ते से सॉरी ना बोलने पर ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, चाकू और पेचकस से किया हमला

वीडियोे बनाते रहे लोग

खबरों के मुताबिक, घटना रात करीब 12.30 बजे की है। ऑटो चालक अपने ऑटो में सवारी ले जा रहा था। तभी उस पर किसी ने हमला कर दिया। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर पहुंचकर ऑटो चालक गिर गया। दर्द से तड़प रहे ऑटो ड्राइवर की मदद करने की बजाए वहां पर लोग वीडियो बनाते रहे थे। लोग तमाशबीन बने रहे, घायल तड़पता रहा। किसी ने उसको अस्पताल नहीं पहुंचाया। बताया ये जा रहा है कि गुजरात से दिल्ली घूमने आए कुछ लड़कों की नजर इस घायल व्यक्ति पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ड्राइवर को जख्मी हालत में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान करन और बिट्टू के रूप में हुई है। दोनों दक्षिणपुरी के रहने वाले हैं। बता दें कि वीडियो में जख्मी ड्राइवर बार-बार कह रहा है कि सवारी ने उसे चाकू मारा है। उधर धौला कुआं में एक महिला पर फायरिंग की भी खबर है।
https://twitter.com/ANI/status/1049093157093302272?ref_src=twsrc%5Etfw
महिला की हत्या

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में हत्या के दो मामले सामने आए। विवेक विहार में एक महिला की हत्या कर दी गई। जिस कोठी में हत्या हुई उसके मकान मालिक ने कोठी की देखभाल के एक गार्ड रखा हुआ था। हत्‍या के बाद से वह फरार है। वहीं उत्तम नगर में कुत्ते पर टैंपो का टायर लगने से हुए विवाद में एक शख्स के साथ मारपीट की गई। उस पर चाकू और पेचकस से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो