scriptबेंगलूरु: नए साल का जश्न मना घर लौट रही महिला के साथ बदलसूकी, पति की मौजूदगी में तीन लोगों ने किया उत्पीड़न | Bengaluru: A woman alleges molestation by three men on New Year Eve | Patrika News

बेंगलूरु: नए साल का जश्न मना घर लौट रही महिला के साथ बदलसूकी, पति की मौजूदगी में तीन लोगों ने किया उत्पीड़न

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2019 02:03:56 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

पति की मौजूदगी में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई।

CCTV

बेंगलूरु: नए साल का जश्न मना घर लौट रही महिला के साथ बदलसूकी, पति की मौजूदगी में तीन लोगों ने किया उत्पीड़न

बेंगलूरु। नववर्ष (New Year) पर 2017 में छेड़छाड़ जैसा ही मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौजूदगी में उसके साथ तीन शराबियों ने बदसलूकी की। महिला के पति के साथ मारपीट का आरोप भी लगा है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, देश में जश्न

पति के सामने छेड़छाड़
खबरों के मुताबिक, नववर्ष का जश्न मना कर घर लौट रही एक महिला के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना रात करीब एक बजे सिलिकॉन सिटी इलाके में रिचमॉन्ड सर्किल पर हुई। महिला और उसका पति बाइक से घर लौट रहे थे।इस दौरान बदमाशों ने दंपति से मोबाइल और पर्स लूट लिए साथ ही महिला के पति के साथ मारपीट की गई। पति की मौजदूगी में ही शादीशुदा महिला के साथ बदतमीजी की गई। महिला के पति ने गश्त कर रही पुलिस को इस कृत्य के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अशोकनगर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दो फरार अपराधियों की तलाश में है।
2017 में हुई थी बदसलूकी

1 जनवरी 2017 में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी। 2017 के स्वागत में तैयार बेंगलूरु में एक ओर लोग जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ मनचले लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने की फिराक में थे। मामला हुआ था कामनाहल्ली में, जहां पर कुछ बाइक सवारों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर किस किया और फिर उसे वहीं पर धक्का मारकर भाग गए। यह पूरी घटना वहीं पास के ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पीड़िता इस हादसे से डर गई थी,जिसके बाद वह बेंगलूरु छोड़कर चली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो