scriptबिहार: खगड़िया में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद | Bihar: 2 weapons smuggler arrested in Khagaria, many arms recovered | Patrika News

बिहार: खगड़िया में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Published: Jan 22, 2019 05:35:44 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) और खगड़िया पुलिस ने छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं।

weapons smuggler

बिहार: खगड़िया में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

नई दिल्ली। बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) और खगड़िया पुलिस ने छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। मानसी के थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने यहां मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मानसी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर जालिम टोला के समीप से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए तस्करों में बेगूसराय के विकास कुमार और खगड़िया के रणवीर यादव हैं।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया दिल्ली की सत्ता का मंत्र, अब नेताओं को भुलाने होंगे आपसी मनमुटाव

इन हथियार की आपूर्ति की जानी थी

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो स्वचालित पिस्तौल, चार देसी पिस्तौल, 22 गोली, 7740 रुपये नकद सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। सिंह ने बताया कि तस्करों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि इनकी योजना पश्चिम बंगाल जाने की थी, जहां इन हथियार की आपूर्ति की जानी थी। पुलिस इसे मुंगेर से हथियार तस्करी से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है। मुंगेर अवैध हथियारों के तस्करी के लिए चर्चित रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो