scriptबिहार: भाजपा नेता के बेेटे पर अज्ञात लोगों ने किया चाकुओं से हमला, हत्या के विरोध में आज बंद का आह्वान | Bihar: BJP leader angotri Prasad's son stabbed to death | Patrika News

बिहार: भाजपा नेता के बेेटे पर अज्ञात लोगों ने किया चाकुओं से हमला, हत्या के विरोध में आज बंद का आह्वान

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2018 08:26:57 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

छापरा में हत्या के विरोध में बंद का ऐलान किया गया है।

Crime

Video: कूड़े के ढेर से दो कारों में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ियां

पटना।नीतीश कुमार के राज्य बिहार में बदमाश बेखौफ हैं। लगातार यहां से कत्ल, लूट और हिंसा जैसी खबरें आ रही है। अब खबर है कि पितृपक्ष मेले के आखिरी दिन अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए छपरा के भाजपा नेता गंगोत्री प्रसाद के बेटे पीयूष आनंद का कत्ल कर दिया। इस कत्ल की वारदात के बाद लोगों ने आज बंद का आह्वान किया है।
बिहार: हिंदू-मुसलमान ने मिलकर निकाली सांड की शवयात्रा, लगे हर-हर महादेव के नारे

चाकू से किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। सदर अस्पताल में दवा वितरण केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात पीयूष आनंद रात को अपनी मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा करना शुरू किया। अज्ञात लोगों को अपना पीछा करते देख पीयूष चौकन्ने हो गए और उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड़ बढ़ाते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद चाकुओं से हमला कर पीयूष को मौत के घाट उतार दिया। चाकुओं के हमले से पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को आपसी झगड़े के रूप में देख रही है। उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता गंगोत्री प्रसाद छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता और भाजपा नेता हैं। वहीं खुद वह पूर्व में बजरंग दल के सक्रिय सदस्य रहे हैं और वर्तमान में भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ से जुड़ा हुए थे। आप को यहां बता दें कि हाल ही में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करते हुए अपराधियों से आग्रह किया था कि वह 15 दिनों के इस मेले के दौरान किसी तरह की अपराधिक घटना को अंजाम ना दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो