scriptपटना: बीजेपी नेता बबन यादव यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त | Bihar BJP leader Baban Yadav arrested for Sexual Harassment Party suspend | Patrika News

पटना: बीजेपी नेता बबन यादव यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त

Published: Aug 16, 2018 02:54:19 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

बबन यादव के ही एनजीओ की एक महिला ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

पटना। बिहार की बुद्धा सोसाइटी सेवा फाउंडेशन की एक महिला ने बीजेपी नेता बबन यादव पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते पुलिस ने बबन यादव को गिरफ्तार भी कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुद्धा सोसाइटी सेवा फाउंडेशन संस्थान बबन यादव की ही है। इसी संस्थान की एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बबन यादव पर महिला ने मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया है।
बिहार में यौन शोषण की घटनाओं पर बोले सुशासन बाबू- स्पीडी ट्रायल चलवा कर दोषियों को सजा दिलवाएंगे

पार्टी ने भी किया बर्खास्त

वहीं दूसरी तरफ यौन शोषण के आरोपों से घिरने के बाद बीजेपी ने भी बबन यादव को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मामला सामने आने के बाद बबन यादव को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। आपको बता दें कि बबन यादव राजनीति में आने से पहले एक अभिनेता थे। बाद में वो राजनीति में आए।
मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांडः खुलती जा रही हैं परतें, और केंद्रों से भी यौन शोषण की खबरें

डेढ़ साल से महिला के साथ यौन शोषण कर रहा था बबन यादव

पटना के दीघा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बबन यादव को लेकर दीघा थाने में मामला दर्जा कराया है। महिला बबन यादव के बुद्धा फाउंडेशन में काम करती है और यह संस्थान महिलाओं को जागरूक करने का काम करती है। महिला का आरोप है कि पिछले डेढ़ सालों से बीजेपी नेता बबन यादव उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण कर रहा था और उसके साथ बबन यादव ने 14 अगस्त को महिला के घर जाकर मारपीट भी की। शिकायत करने के बाद पुलिस ने बबन यादव को लालजी टोला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है और लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो