scriptबिहार: BSF ने डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार | Bihar: BSF arrested smuggler with heroin worth Rs 1.5 crore | Patrika News

बिहार: BSF ने डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2019 05:11:16 pm

Submitted by:

Shivani Singh

बिहार के पश्चिम चंपारण से हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरामद हेरोइन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए
तस्कर से पूछताछ कर रही है पुलिस

heroin_650_091815115238.jpg

नई दिल्ली। बिहार के पश्चिम चंपारण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एसएसबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें

दिल्ली: अज्ञात शख्स ने बाइक सवार लोगों पर बरसाई गोलियां, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात वाल्मीकिनगर जंगल के समीप नरदेवी मंदिर के पास एसएसबी के जवान वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक नेपाल की ओर से आ रहा था। तलाशी लेने पर युवक के पास से डेढ़ किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया। उसने हेराइन प्लस्टिक के पाउच में अलग-अलग मात्रा में रखा था।

यह भी पढ़ें

बिहार: हॉस्टल में मिला छात्र का शव, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

बता दें 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। एसएसबी के जवानों ने युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के स्टीफन खरिया के रूप में की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो