scriptबिहार: रिटायर्ड आईजी की बेटी ने किया सुसाइड, डीएम से होने वाली थी शादी | Bihar: Daughter of Retired IG committed suicide by jumping from roof | Patrika News

बिहार: रिटायर्ड आईजी की बेटी ने किया सुसाइड, डीएम से होने वाली थी शादी

Published: Dec 09, 2018 02:13:33 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार को एक सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक की बेटी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

news

बिहार: रिटायर्ड आईजी की बेटी ने किया सुसाइड, डीएम से होने वाली थी शादी

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार को एक सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक की बेटी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत आईजी उमाशंकर सुधांशु की बेटी स्निग्धा कुमारी ने सुबह-सुबह बड़ा कदम उठा लिया। उसने उदयगिरी अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद स्निग्धा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

मुंबई: हीरा कारोबारी की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, टीवी अभिनेत्री हिरासत भी में

 

https://twitter.com/ANI/status/1071652685018005505?ref_src=twsrc%5Etfw

बताया जा रहा है कि वह अपार्टमेंट में किसी अधिकारी से मिलने आई थीं। दरअसल, 10 दिसंबर को स्निग्धा की शादी किशनगंज के डीएम से होनी तय थी। स्निगधा सुबह करीब 6 बजे अपने कार ड्राइवर के साथ उदयगिरी अपार्टमेंट पहुंचीं थीं। खबर है कि पहले वह अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल पर रह रहे किसी अधिकारी से मिली और इसके बाद छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार रवि और पुलिस कप्तान मनु महाराज घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आपको बता दें कि मृतका का तिलक कार्यक्रम 8 दिसंबर को ही हुआ था।

नौकरी दिलाने के नाम यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार, 50 लड़कियों को बना चुका शिकार

https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं, जानकारी मिली है कि मृतका अक्सर उदयगिरी अपार्टमेंट आया करती थीं। स्थानीय लोगों की मानें तो उनको यहां पर कई बार देखा गया था। हालांकि हाईप्रोफाइन मामल होने के चलते पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो