क्राइम

बिहार: किशनगंज में पिता को पेड़ से बांध बेटी के साथ गैंगरेप, सोशल साइट पर किया वीडियो वायरल

बिहार के किशनगंज से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने पिता के सामने बेटी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Feb 07, 2019 / 02:33 pm

Mohit sharma

बिहार: किशनगंज में पिता को पेड़ से बांध बेटी के साथ गैंगरेप, सोशल साइट पर किया वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बिहार के किशनगंज से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने पिता के सामने बेटी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, दूसरी घटना में आरोपियों ने लड़की से सरेआम सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रयास व छेड़खानी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनगंज के एक गांव में अपराधियों ने पिता को पेड़ से बांध दिया और उसके सामने बेटी का गैंगरेप किया। जबकि दूसरी घटना बिहार के नालंदा से जुड़ी है। यहां आरोपियों ने पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का प्रयास किया और फिर उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया।

किशनगंज में गैंगरेप का मामला दर्ज

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने किशनगंज में गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि नालंदा पुलिस ने लड़की का वीडियो वायरल करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक किशनगंज में छह लोगों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप किया। यही नहीं दरिंदों ने युवती के पिता को पेड़ से बांध बेटी का रेप देखने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से दो इलेक्ट्रीशियन बताए जा रहे हैं।

आरोपी पानी पीने के बहाने पीड़िता के घर में घुस गए

पुलिस जानकारी के अनुसार सभी 6 आरोपी पानी पीने के बहाने पीड़िता के घर में घुस गए। आरोपी घर में सो रही युवती को घर से दूर वीरान इलाके में उठाकर ले गए। पिता की आंख खुलते ही जैसे ही वह बेटी को बचाने के लिए भागा आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और उसको एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पिता के ही सामने आरोपियों ने बेटी के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों को धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

Home / Crime / बिहार: किशनगंज में पिता को पेड़ से बांध बेटी के साथ गैंगरेप, सोशल साइट पर किया वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.