script

Bihar Chunav : शिवहर में JDR प्रत्याशी की हत्या, नाराज समर्थकों ने 1 हमलावर को उतारा मौत के घाट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2020 07:02:48 am

 

एक बार फिर बिहार में चुनावी हिंसा का तांडव शुरू।
जेडीआर प्रत्याशी नारायण सिंह को हमलावरों ने मारी गोली।

narayan singh

एक बार फिर बिहार में चुनावी हिंसा का तांडव शुरू।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामले में जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार नारायण सिंह को हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद नाराज समर्थकों ने गोली चलाने वाले 2 हमलवार को पकड़ लिया। इनमें से एक की समर्थकों ने इतनी पिटाई की उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में नारायण सिंह के एक समर्थक की भी मौत हुई है।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बार हरकत में आई बिहार पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

चुनावी हिंसा की यह वारदात शिवहर जिले के पुरणहिया थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त हाथरस गांव में नारायण सिंह चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुरणहिया थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह को गोली मारी गई है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो