क्राइम

बिहार: जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच खूनी खेल, इलाके में तनाव

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष
हादसे में दर्जनों लोग घायल

नई दिल्लीOct 10, 2019 / 03:36 pm

Kaushlendra Pathak

नई दिल्ली। बड़ी खबर बिहार से आ रही है। जहानाबाद जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच खूनी खेल में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है। वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव कायम है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात में मां दुर्गा की प्रतिमा पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए विसर्जन में शामिल लोंगों ने जमकर बवाल मचाया और एक खास समुदाय के लोगों पर जमकर पथराव किया। इसके साथ ही उनके धर्म स्थल को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों संप्रदायों के बीच जमकर हंगामा और पथराव किया गया जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना की जानकारी मिलते ही जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा एसपी मनीष दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में पायरिंग भी करनी पड़ी। पुलिस के आने के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए। लेकिन, इलाके में तनाव की स्थिति बरकरार है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Home / Crime / बिहार: जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच खूनी खेल, इलाके में तनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.