Bihar में एक और गैंगरेप जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला अपने बच्चे के साथ बैंक जा रही थी। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने महिला को घेर लिया। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के पांच साल के बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला और बच्चे को बांधकर नहर में फेंक दिया। काफी समय बाद किसी ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद महिला को नहर से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला उसका बेटा एक रस्सी से बंधा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को हॉस्पिटल भेजा गया, जबकि बच्चे की डेड बॉडी को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया। पीड़ित महिला के पिता का कहना है कि जब वह बैंक गई तो 11 बजे के बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। अगले दिन उसकी डेड बॉडी मिली।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार इधर, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर, महिला का इलाज जारी है। लेकिन, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि देश में इन दिनों गैंगरेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।