scriptशर्मसार: शहर घुमाने के बहाने जीजा ने लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचा, मामला दर्ज | BIHAR: Jija sold Sali in Red Light area on the pretext of entering the city, filed a case | Patrika News

शर्मसार: शहर घुमाने के बहाने जीजा ने लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचा, मामला दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Dec 17, 2018 03:08:14 pm

Submitted by:

Anil Kumar

बिहार के मधेपुरा जिले के एक गांव की लड़की को उसके जीजा ने शहर घुमाने के बहाने सहरसा के रेड लाइट एरिया में बेच दिया।

शर्मसार: शहर घुमाने के बहाने जीजा ने लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचा, मामला दर्ज

शर्मसार: शहर घुमाने के बहाने जीजा ने लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचा, मामला दर्ज

पटना। बिहार से एक एसी खबर सामने आई है जिसने सारी मर्यादाएं तोड़ दी और रिश्ते को शर्मसार किया है। दरअसल बिहार के मधेपुरा जिले के एक गांव की लड़की को उसके जीजा ने शहर घुमाने के बहाने सहरसा के रेड लाइट एरिया में बेच दिया। जब लड़की को इस बात का संदेह हुआ तो वहां से भाग निकली और सीधे महिला थाने पहुंचकर जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि अपनी शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया है कि वह मधेपुरा जिले के कुमारखंड की रहने वाली है। उसके जीजा ने शहर घुमाने के बहाने उसे ट्रेन से सहरसा ले आया। बाजार में घुमते हुए वह रेड लाइट एरिया पहुंचा। वहां पर पहले से एक महिला और दो पुरुष मौजूद थे। जीजा ने उनके साथ कुछ बातें की और फिर नाश्ता लाने की बात कहकर मुझे वहीं छोड़कर चले गए। लड़की ने आगे बताया कि बहुत देर हो गई पर जीता नहीं आए। जब रात हो गई तो उसे पूरा माजरा समझ में आ गया। इसके बाद जैसे ही मौका मिला तो वह वहां से भाग निकली। बता दें कि पुलिस ने फिलहाल लड़के के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को काउंसलिंग के लिए चाइल्ड लाइन में भेज दिया है।

नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाया, फिर बंद कमरे में किया कुछ ऐसा कि मिली ये सजा

जीजा समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने जीजा समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों की पहचान रेड लाइट एरिया के गांगो, सुजीत कुमार व रौशन आरा के रुप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो