scriptबिहार: दलित छात्रा से रेप के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने थाने में लगाई आग | Bihar: mob fired police station after Dalit girl killed after rape | Patrika News

बिहार: दलित छात्रा से रेप के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने थाने में लगाई आग

Published: Jan 18, 2019 03:02:43 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार के कैमूर में एक दलित छात्रा के कत्ल की खबर सामने आई है। यहां छात्रा की हत्‍या के बाद बवाल मच गया है।

Bihar news

बिहार: दलित छात्रा से रेप के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने थाने में लगाई आग

नई दिल्ली। बिहार के कैमूर में एक दलित छात्रा के कत्ल की खबर सामने आई है। यहां छात्रा की हत्‍या के बाद बवाल मच गया है। यहां घटना से आक्रोशित भीड़ ने जमकर पथराव किया और पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया। वहीं, गुस्साए लोगों ने बाजार और थाने के बाहर खड़े कई वाहनों में आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पुलिस ने फायरिंग कर भीड़ को तितर—बितर करना चाहा, लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। इस घटना में कई लोगों के घायल जानकारी मिली है। वहीं, पुलिस से हालात बिगड़ने के डर से इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

ओडिशा: कांग्रेस नेता जोगेश सिंह ने छोड़ी पार्टी! नवीन पटनायक की तारीफ में दिया था बयान

पुलिस जानकारी के अनुसार यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी। यहां दलित समुदाय की एक छात्रा की हत्‍या कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि छात्रा से पहले दुष्‍कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई। हत्यारों ने छात्रा को मोहनिया रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया था। हालांकि छात्रा को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कश्मीर: भारतीय जवानों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में मार गिराए पाक के 5 सैनिक

छात्रा की मौत की खबर सुनते ही गांव वाले आक्रोशित हो गए। उन्‍होंने लड़की के शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया, जबकि जबरन बाजार बंद कराते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही गुस्साई भीड़ ने रामगढ़ थाने का भी घेराव किया। यहां पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए जैसे ही लाठियां भांजनी चाही तो लोगों ने थाने पर भी हमला कर दिया। उन्होंने थाने को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगा दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो