scriptविधायक की बहन ने छेड़खानी का विरोध किया तो रॉड से मारा, हुई मौत | Bihar RJD MLAs Sisiter Dies Resisting Molesters | Patrika News

विधायक की बहन ने छेड़खानी का विरोध किया तो रॉड से मारा, हुई मौत

Published: Apr 13, 2016 12:42:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

सोमवार रात को उनके साथ सड़क पर छेड़छाड़ की गई थी, बुधवार को उनकी मौत हो
गई, विधायक की बहन से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है

Death

Death

पटना। बिहार में मनचलों की हरकत ने एक महिला की जान ले ली। महिला का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया था। जिसके बाद उनपर रॉड से हमला किया गय। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले की है। जिसकी मौत हुई हैं वह आरजेडी विधायक सरोज यादव की बहन है। सोमवार रात को उनके साथ सड़क पर छेड़छाड़ की गई थी। बुधवार को उनकी मौत हो गई। विधायक की बहन से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है और तीन की तलाश जारी है।

आरोपी पीड़िता का परिचित था

इन आरोपियों का नाम संतोष सिंह और मिथिलेश बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के परिचित थे। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को विधायक की बहन शैली देवी फाइलेरिया की दवा लेने पास के इलाके चांदी गयी थीं। उसी दौरान शैली देवी से ऑटो में बैठे लोगों ने पहले छेड़खानी की उनके विरोध करने पर रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। उनके सिर पर रॉड मारी गई थी।




राज्य पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये से गई जान
सरोज ने कहा कि पहले हमें लगा था कि यह एक हादसा है। लेकिन बाद में सामने आया कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसमें विरोध करने पर मेरी बहन को मारा गया। सरोज ने ये भी कहा कि मुझे राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है। लेकिन राज्य पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से मेरी बहन की जान गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो