नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 02:43:13 pm
Prabhanhu Ranjan
Student kidnapped in Patna: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां सालों पहले बंद हो चुका 'अपहरण उद्योग' फिर से पांव पसारता नजर आ रहा है। अब ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां शिक्षक के इकलौते बेटे को अगवा कर परिजनों से फिरौती मांगी गई है।
Student kidnapped in Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शिक्षक के इकलौते बेटे का अपहरण हो गया। अगवा हुआ बच्चा क्लास-6 का स्टूडेंट है। उसकी फिरौती के लिए अपराधियों ने परिजनों को फोन भी किया। जिसके बाद से परिजनों के होश गुल है। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन भी मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल अगवा हुए छात्र के बारे में कुछ विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पटना से सटे बिहटा निवासी शिक्षक राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे का अपहरण हो गया है। शिक्षक राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे का नाम तुषार है। जो गुरुवार शाम कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद से घर नहीं पहुंच सका है।