scriptकर्नाटक: चिकमंगलौर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच जारी | BJP General Secretary of Chikmagalur Anwar was killed | Patrika News

कर्नाटक: चिकमंगलौर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच जारी

Published: Jun 23, 2018 08:50:14 am

Submitted by:

Kiran Rautela

कर्नाटक के चिकमंगलौर में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अनवर की हत्या कर दी गई है।

bjp

कर्नाटक: चिकमंगलौर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच जारी

नई दिल्ली। कर्नाटक से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर है। जानकारी है कि कर्नाटक के चिकमंगलौर में भाजपा के चालीस वर्षीय जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अनवर की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात में दो लोग बाइक से आए और भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अनवर को चाकुओं से कई बार गोदा और वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में अनवर को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कर्नाटक : भाजपा विधायक के कार्यालय में एक युवती ने किया हंगामा, बताया खुद को पत्‍नी

चिकमंगलौर के पुलिस अधिक्षक के. अन्नामलाई ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे। अधिक्षक ने बताया कि रात करीब नौ बजे बीजेपी नेता एक स्थानीय कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी गवरी कलुवा के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने चाकुओं से गोदकर अनवर की हत्या कर दी। हत्या के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है लेकिन पुलिस मामले की राजनीतिक पहलुओं को लेकर भी जांच कर रही है।
कर्नाटक: ‘मंत्रिमंडल को लेकर नहीं थम रहा विवाद’,आन पड़ी ऐसी आफत की बुलाई बैठक

बता दें कि बीजेपी नेता की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। मामले पर कुछ स्थानीय नेताओं के बयान भी आ रहे हैं।
गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछले दिनों कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आए हैं।

कर्नाटक में एक बार फिर भाजपा को झटका, कांग्रेस के खाते में गया जयनगर सीट
https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कर्नाटक में ऐसे मामलों से वहां की स्थिती पहले से ही तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले की पूरी जानकारी छानबीन के बाद ही पता चलेगी। पुलिस ने ये भी बताया कि घटना बदवानाहल्ली पुलिस स्टेशन के पास हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो