scriptझारखंड : भाजपा विधायक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस से की जांच की मांग | BJP MLA Biranchi narayan s Objectionable video goes viral | Patrika News

झारखंड : भाजपा विधायक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस से की जांच की मांग

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2019 10:24:22 pm

Submitted by:

Mazkoor

अचानक भाजपा विधायक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने से भाजपा बैकफुट पर आ गई है। विधायक नारायण ने इसे फर्जी बताते हुए जांच की मांग की है।

BJP MLA Biranchi narayan

बोकारो : झारखंड में चुनाव करीब है। अगले महीने राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक बिरांची नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। इस कारण राज्य में चुनाव से पहले भाजपा बैकफुट पर आ गई है।

विधायक ने कहा- फर्जी वीडियो

हालांकि भाजपा विधायक बिरांची नारायण ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है और इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। रविवार को अपने समर्थकों के साथ वह बोकारो पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने सिटी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज की।

बदनाम करने के इरादे किया गया वीडियो वायरल

विधायक के प्रतिनिधि संजय त्यागी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जान-बूझकर पार्टी और विधायक नारायण को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसी नीयत से इस वीडियो को वायरल किया गया है। हमने आवेदन देकर पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा है। बता दें कि नारायण को 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट मिले थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो