scriptभाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस | bomb attack in bjp office | Patrika News

भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2019 05:41:21 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

अचानक अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यालय पर बम से हमला कर दिया है।

bomb blast

भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। बड़ी खबर मेघायल की राजधानी शिलांग से आ रही है। यहां भाजपा कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया है। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। लेकिन, घटना से हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
हमले से हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिकता विधेयक पारित किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा के विरोध में पूर्वोत्तर छात्र संगठन ने मंगलवार को बंद बुलाया है। लेकिन, इससे पहले यह हमला हुआ है। इसके कारण कई तरह के चर्चे हो रहे हैं। वहीं, पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक डेविस एन आर मरक ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर बम हमला मामले की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है। लेकिन, अब तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था, जिसके कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी।
bomb
नागरिकता विधेय को लेकर प्रदेश में विरोध

इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय के अगले हिस्से पर हमला किया, जिससे यह दफ्तर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि नागरिकता विधेयक को लेकर क्षेत्र में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के लिये लोकसभा में यह विधेयक पेश किया गया है। इसमें वैध दस्तावेज विहीन अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है। कयास लगाया जा रहा है कि इस विधेयक के विरोध में ही यह हमला हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो