scriptछप चुके थे शादी के कार्ड्स, अचानक लड़के ने लड़की के सामने रख दी ऐसी शर्मनाक शर्त, सुनते ही उड़े लड़की के होश | boy demanded her girlfriend for dowry after engagement | Patrika News

छप चुके थे शादी के कार्ड्स, अचानक लड़के ने लड़की के सामने रख दी ऐसी शर्मनाक शर्त, सुनते ही उड़े लड़की के होश

Published: Nov 15, 2017 01:01:43 pm

Submitted by:

राहुल

प्यार हुआ, ऐतबार हुआ, परवान भी चढ़ा और एक दिन फिर मिला धोखा। कुछ ऐसा ही है ये मामला, जो बयां करता है कि…

dowry after engagement
नई दिल्ली: प्यार हुआ, ऐतबार हुआ, परवान भी चढ़ा और एक दिन फिर मिला धोखा। कुछ ऐसा ही है ये मामला, जो बयां करता है कि आज के इस समय में किसी इंसान पर भरोसा करना कितना मुश्किल है। क्योंकि कई बार ऐसे लोग धोखा दे जाते हैं जिस पर किसी को सबसे ज्यादा ऐतबार और भरोसा होता है। ताजा मामला झारखंड के धनबाद का है जहाँ बीते शनिवार को एक पुलिस थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक लड़की वहां आत्महत्या करने पहुँच गयी। आत्महत्या करने पहुंची लड़की के हाथ में उसी की शादी का कार्ड भी था।
जब लड़की को ऐसा करने से रोका गया तब उसने बताया कि इसी महीने की 29 तारीख को उसकी शादी होनी थी। लेकिन, अब सब खत्म हो चुका है इसलिए अब वो जीना नहीं चाहती। लड़की ने बताया कि उसकी शादी शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन तभी लड़के ने अचानक ऐसी डिमांड कर दी कि उसकी शादी में अड़चन आ गयी।
dowry after engagement
ये है पूरा मामला-

जानकारी के मुताबिक लड़की वाराणसी की रहने वाली है। उसकी मुलाकात झारखंड निवासी शेखर सुमन से मशहूर साईट पर हुई थी। धीरे-धीरे इन दोनों की मुलाकात आगे बढती गई. इस बीच परिवार की रजामंदी से दोनों का रिश्ता पक्का हो गया। लड़की ने बताया कि ग्यारह महीने तक शेखर उससे बहुत प्यार से और अच्छे से पेश आता था और उसकी इज्जत भी करता था। लेकिन बीच-बीच में वह किसी न किसी बहाने से उनसे पैसों की मांग कर देता था। लड़की ने बताया कि वह शादी से पहले ही उसको चार लाख रूपये दे चुके हैं। लेकिन जब शादी के कार्ड छप गये और कुछ ही दिन शादी को बाकी रह गये तो लड़के ने लड़की के आगे दहेज़ की मांग रख दी। लड़के ने लडकी को साफ़ साफ़ कह दिया कि अगर वह उसको दहेज़ में पांच लाख रूपये देगी, वह तभी उससे शादी करेगा नहीं तो ये शादी टूट जाएगी।
अब जब लड़की को शेखर की इस दहेज़ की इस मांग के बारे में पता चला तो वह धनबाद के भूली गांव पहुँच गयी और लड़के के घर के आगे धरना देने बैठ गयी। काफी हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की व लड़के को समझा कर उस वक्त मामला शांत करा दिया। लेकिन दो दिन बाद लड़के ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।
अब तंग आकर लड़की ने लड़के के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज़ कराया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो