scriptलड़की ने 35 बार ठुकराया प्रपोजल, नाराज लड़के ने उतनी बार पेट में घोंपा चाकू | Boy stabbed girl 35 times after she rejected his proposal 35 times | Patrika News

लड़की ने 35 बार ठुकराया प्रपोजल, नाराज लड़के ने उतनी बार पेट में घोंपा चाकू

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2018 07:28:18 pm

Submitted by:

Shweta Singh

गुजरात: 35 बार ठुकराया प्रपोजल, सिरफिरे आशिक ने नाबालिग के पेट में चाकू से किए 35 वार

Boy stabbed girl 35 times after she rejected his proposal 35 times

गुजरात: लड़की ने 35 बार ठुकराया प्रपोजल, नाराज लड़के ने उतनी ही पेट में घोपा चाकू

अहमदाबाद। गुजरात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां प्यार में नाकाम रहे एक लड़के ने नाबालिग लड़की से ऐसा बदला लिया है, जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। इस सिरफिरे आशिक ने प्रपोजल ठुकराने पर लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं लड़की ने जितनी बार प्रस्ताव से इनकार किया था लड़के ने उतनी ही बार उसके शरीर में चाकू घोपा।

प्रस्ताव 35 बार ठुकराया, 35 बार वार

यहा मामला वहां के सोमनाथ जिले का है। सोमवार को वहां एक शव बरामद किया गया। इस शव की पहचान विनिशा ठक्कर के नाम से हुई, जिसकी उम्र 16 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नाबालिग ने आरोपी लड़के का प्रस्ताव 35 बार ठुकराया था, जिससे नाराज हुए लड़के का दिमाग फिर गया। उसने लड़की के शरीर में 35 बार चाकुओं से हमला किया। फिलहाल आरोपी लड़का और उसके पिता पुलिस हिरासत में है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों

जानकारी के मुताबिक लड़की अंबुजा स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी कश्यप पुरोहित भी इसी स्कूल का पूर्व छात्र था, उसने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता एक पुजारी हैं। विनिशा के पिता ने इस बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कश्यप को विनिशा से एकतरफा प्यार था। उसने छह महीने पहले विनिशा को प्रपोज किया था जिसे विनिशा ने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन कश्यप माना नहीं वो लगातार विनिशा को परेशान करता रहा। उसने बार-बार फोन करना और मेसेज करना जारी रखा। इसी बीच एक दिन विनिशा की मां ने फोन रिसीव कर जमकर कश्यप को फटकार लगाई।

बहाने से मंदिर बुलाकर की हत्या

छानबीन के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कश्यप ने 5 नवंबर को शाम करीब 5 बजे बहलाकर विनिशा को शिव मंदिर के पास बुलाया था। उसने विनिशा को उसकी एक दोस्त धरती की मदद करनने का बहाना बनाकर उसे वहां आने के लिए मनाया था। पुलिस के मुताबिक कश्यप ने उस दिन एक बार फिर विनिशा को प्रपोज किया, जिसे हमेशा की तरह विनिशा ने ठुकरा दिया। बस इसी से आग बबूला हुए कश्यप ने विनिशा पर हमला कर दिया।

दोनों परिवार एक साथ ढूढने निकले थे विनिशा को

दूसरी ओर देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। विनिशा को ढूंढते हुए वे लोग कश्यप के घर तक पहुंचे लेकिन वहां भी उनका कुछ पता नहीं चला। यही नहीं कश्यप पर से शक की सूई हटाने के लिए कश्यप के परिवार वाले भी विनिशा के परिवार के साथ विनिशा का पता लगाने निकल गए।

मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों की एक दूसरे से अच्छी जान-पहचान है,क्योंकि कश्यप के घर के बगल में ही विनिशा के चाचा का घर है। साथ ही कश्यप के पिता विनिशा के घर पूजा-पाठ कराने भी जाते थे। पुलिस ने इस मामले में कश्यप, विनिशा की दोस्त धरती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो