बुरे फंसे बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में शिकायत दर्ज 43 वर्ष के एआईएडीएमके विधायक इस्वरण अपने से लगभग आधी उम्र की लड़की (23 वर्ष ) से ब्याह रचाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस एमसीए ग्रेजुएट लड़की से वो जिंदगी के हसीन सपने संजोने का मन बना रहे हैं वो अपना दिल किसी और को दे बैठी है और शादी के दिन उन्हें सबसे बड़ा झटका देने जा रही है।
मामला तमिलनाडु के इरोड जिले का है। 8 दिन बाद 12 सितंबर को विधायक महोदय शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। तमाम तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन अचानक दुल्हन गायब हो गई। अब विधायक ने शादी कैंसिल कर दी है। शादी में सीएम ईके पलानीस्वामी को भी आना था। इसके साथ-साथ डिप्टी सीएम और स्पीकर जैसे लोग भी बुलाए गए थे। लेकिन इससे पहले ही ये बड़ा हादसा हो गया।
हैदराबाद के म्यूजियम से निजाम का सोने का कप और टिफिन चोरी, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 करोड़ मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक लड़की उम्र में बड़े अंतर की वजह से खुश नहीं थी। कुछ खबरें ये भी आ रही हैं कि लड़की का पहले से ही किसी दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग था ऐसे में शनिवार को मौका मिलते ही वो भाग गई।
शादी इरोड जिल में बन्नारी अम्मन मंदिर में होनी थी..दुल्हन की मां ने कडाथुर पुलिस स्टेशन में बेटी के गायब होने का मामला दर्ज कराया है। एमएलए के एक रिश्तेदार ने टीओआई से कहा कि इस्वरण बैचलर हैं और उन्होंने हाल ही में संध्या से शादी के लिए सहमति दी थी।