scriptVideo: बेटी पैदा होने पर देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा | brother in law brutally beaten sister in law on giving birth to a girl child | Patrika News

Video: बेटी पैदा होने पर देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा

Published: Jul 15, 2017 05:21:00 pm

Submitted by:

ghanendra singh

पंजाब के पटियाला में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 

crime

crime

नई दिल्ली। पंजाब के पटियाला में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पटियाला के डिवीजन-2 थाना इलाके में एक महिला ने बेटी का जन्म दिया। जिससे गुस्साए महिला के देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की हॉकी से जमकर पिटाई की। इस घटना के दौरान महिला का पति भी वहां मौजूद था। घटना के वक्त एक शख्स ने चुपके से पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर तड़प रही है और उसका देवर अपने दोस्त के साथ उसकी पिटाई कर रहा है। 



दहेज नहीं मिलने पर महिला को किया गया प्रताड़ित
वहीं पीड़ित महिला के घरवालों ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। दहेज के लिए अक्सर महिला के ससुराल वाले उसके ऊपर अत्याचार करते रहते थे। महिला के परिजनों के मुताबिक उसका पति विदेश जाना चाहता था। इस वजह से महिला पर अपने मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने कई बार पुलिस के पास मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इस बीच महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जिससे उसके परिवार वाले और नाराज हो गए। जिसके चलते फिर से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पिटाई की वजह से महिला की हाथ की अंगुली और घुटने की हड्डी टूट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो