नई दिल्ली। पंजाब के पटियाला में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पटियाला के डिवीजन-2 थाना इलाके में एक महिला ने बेटी का जन्म दिया। जिससे गुस्साए महिला के देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की हॉकी से जमकर पिटाई की। इस घटना के दौरान महिला का पति भी वहां मौजूद था। घटना के वक्त एक शख्स ने चुपके से पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर तड़प रही है और उसका देवर अपने दोस्त के साथ उसकी पिटाई कर रहा है। यह भी पढ़ें: हैदराबाद: युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड योजना का व्हाट्सअप वीडियो मिलादहेज नहीं मिलने पर महिला को किया गया प्रताड़ितवहीं पीड़ित महिला के घरवालों ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। दहेज के लिए अक्सर महिला के ससुराल वाले उसके ऊपर अत्याचार करते रहते थे। महिला के परिजनों के मुताबिक उसका पति विदेश जाना चाहता था। इस वजह से महिला पर अपने मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने कई बार पुलिस के पास मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इस बीच महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जिससे उसके परिवार वाले और नाराज हो गए। जिसके चलते फिर से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाईघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पिटाई की वजह से महिला की हाथ की अंगुली और घुटने की हड्डी टूट गई है।