scriptकई दिनों से था लड़की के पेट में दर्द, फिर एक दिन मां को बताई चौंकाने वाली सच्चाई, अब हुआ बड़ा खुलासा | brother rape sister | Patrika News

कई दिनों से था लड़की के पेट में दर्द, फिर एक दिन मां को बताई चौंकाने वाली सच्चाई, अब हुआ बड़ा खुलासा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 04, 2018 06:27:39 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ ऐसा घिनौना काम किया, जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे।

rape

कई दिनों से था लड़की के पेट में दर्द, फिर एक दिन मां को बताई चौंकाने वाली सच्चाई, अब हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में काफी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक भाई ने अपनी बहन के साथ रेप किया। वहीं, जब लड़की की तबीयत खराब रहने लगी तो उसने अपनी से यह चौंकाने वाली सच्चाई बताई। लेकिन, जब डॉक्टर्स के पास पीड़िता को ले जाया गया तो काफी बड़ा खुलासा हुआ।
यह है पूरा मामला..

16 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि करीब छह महीने पहले एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान बिजली का काम करने वाला उसका चचेरा भाई छत के रास्ते घर के अंदर आ गया। इसके बाद आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की केे मुताबिक उसने उसे एेसा करने से रोका तो वह घमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, उस वक्त लड़की ने यह बात अपने परिजनों को डर व शर्म के कारण नहीं बताई। लेकिन, कुछ महीने बाद अचानक लड़की के पेट में दर्द होने लगा। वह डरी-डरी सी रहने लगी। उसे डर हुआ कि कहीं वह गर्भवती तो नहीं है। इस डर के कारण उसने अपनी मां से सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद उसकी मां उसे डॉक्टर्स के पास ले गए। जहां डॉक्टर्स ने कहा कि वह छह महीने की गर्भवती है।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

जब इस शॉकिंग मामले का खुलासा हुआ तो पीड़ित परिवार थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा ने बताया कि एक ऐसा मामला आया है। लड़की छह महीने की गर्भवती है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आरोपी फरार है जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन, छह महीने के बाद हुए इस खुलासे से सनसनी मच गई है।वहीं, लड़की हालत अब भी स्थिर है और परिजन काफी डरे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो