scriptजम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ITBP की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 24 घायल | Bus accident on Jammu-Srinagar highway: One ITBP personnel dead | Patrika News

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ITBP की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 24 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 24, 2018 12:04:14 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

सड़क हादसे में एक आईटीबीपी के एक जवान की मौत हो गई है।

ITBP BUS ACCIDENT

श्रनीगर जम्मू हाईवे पर आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 24 घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
खबरों के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आईटीबीपी जवानों से भरी बस जा रही थी। रामबन जिले में खूनी नाला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बस के खाई में गिरने से हुआ। बस दुर्घटना में आईटीबीपी के एक जवान की मौत हो गई। जबकि हादसे में 24 घायल हो गए। अधिकारी ने जानकारी दी है कि बस में 35 जवान सवार थे। बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 24 लोगों को बचाया गया है। हेलिकॉप्टर की मदद से घायलों का रेस्क्यू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो