scriptसीबाआई ने मानव तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को देते थे झांसा | CBI has caught a human trafficking gang | Patrika News

सीबाआई ने मानव तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को देते थे झांसा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2018 10:34:02 am

Submitted by:

Mohit Saxena

सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली के रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है, केन्या में नौकरी दिलाने का किया था वादा

CBI

सीबाआई ने मानव तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को देते थे झांसा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को केन्या ले जाकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों में एक पंजाब और दूसरा दिल्ली का निवासी है। पंजाब में रहने वाले शख्स का नाम काला और दिल्ली में रहने वाले का नाम आर्यन है। यह लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर केन्या ले गए थे। केन्या में भारतीय उच्चायोग ने कार्रवाई कर लड़कियों को इनके चंगुल से बाहर निकाला है।
बड़ी सैलरी पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। अमरीकी दूतावास की शिकायत पर सीबीआई ने पंजाब के रहने वाले पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह गरीब लड़कियों को बड़ी सैलरी पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया करता था। हालांकि अमरीकी दूतावास के अनुसार लड़कियों की शैक्षणिक यात्रा के बहाने बाहर ले जाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो