scriptअंकित मर्डर केस: हत्या से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, किसी ने नहीं की थी मदद | CCTV footage of delhi Ankit Saxena murder case | Patrika News

अंकित मर्डर केस: हत्या से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, किसी ने नहीं की थी मदद

locationनई दिल्लीPublished: Feb 05, 2018 02:56:26 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

दिल्ली में दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करने पर जिस अंकित सक्सेना की हत्या हुई थी, उसका एक CCTV फुजेट सामने आया है।

CCTV footage
नई दिल्ली। दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करने पर दिल्ली की सड़क पर दिन दहाड़े जिस अंकित सक्सेना की हत्या की गई थी, मौत से नौ मिनट पहले का उसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अंकित काले रंग की जैकेट पहने नजर आ रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अंकित के पिता से मुलाकात करेंगे।
मौत से 9 मिनट पहले का वीडियो
इस सीसीटीवी फुटेज में अंकित एक मिनट तक दिखाई दे रहा है। इस दौरान वो किसी से फोन पर लगातार बात कर रहा है। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी यह वीडियो एक फरवरी की रात आठ बजकर चार मिनट से आठ बजकर पांच मिनट के बीच का है। वीडियो में सड़क की दूसरी ओर भी कुछ हलचल भी दिखाई दे रही है।
प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या
एक फरवीर को राजधानी के वेस्ट दिल्ली इलाके में रविवार को अंकित सक्सेना नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामला सांप्रदायिक प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते अंकित का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। यहां सबसे अधिक खौफनाक बात यह है कि लड़के की बीच चौराहे पर गला रेत कर हत्या की गई। घटना का खुलासा खुद लड़की ने किया है।
ऐसे हुआ घटना का खुलासा
यहां सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि खुद लड़की ने अपने घरवालों के गुनाह का खुलासा किया है। यही नहीं लड़की ने घरवालों से अपनी जान को खतरा भी बताया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक अंकित सक्सेना फोटोग्राफी का काम करता था और गुरुवार की शाम ऑफिस से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पास के ही चौराहे पर खड़े लड़की के घरवालों ने उसको घेर लिया और गला रेतकर हत्या कर दी। लड़की का कहना है कि वह अंकित से शादी करने वाली थी लेकिन इस बात से उसके घरवाले काफी नाराज थे। अंकित के मर्डर के पीछे भी उसने घरवालों की इसी नाराजगी को कारण बताया है।
अलग-अलग धर्मों से रखते थे ताल्लुक
दरअसल, लड़की और लड़का दोनों ही अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखते थे। लड़की कुछ साल पहले ही इस कॉलोनी में रहने आई थी। वहीं अंकित की मां का कहना है कि लड़की उसके बेटे को अपना भाई मानती थी, लेकिन लड़की के परिजनों को उनके बीच प्रेम प्रसंग का पता चल चुका था। यही नहीं दोनों के बीच इस रिश्ते के कारण ही लड़की के परिजन यहां से मकान छोड़कर कहीं हो चले गए थे। इसके बाद भी जब दोनों का मिलना-जुलना चलता रहा तो उन्होंने अंकित की बेरहमी से हत्या कर दी।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार लड़की गुरुवार को एक मेट्रो स्‍टेशन के बाहर अंकित सक्‍सेना का इंतजार कर रही थी। इसी बीच लड़की के घरवालों को उसके अगवा होने का शक हुआ और उन्होंने रघुबीर नगर स्थित घर पर अंकित से पूछताछ शुरू कर दी। डीसीपी (वेस्‍ट) विजय सिंह के अनुसार विवाद का कारण अंकित के संप्रदाय विशेष की लड़की से कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। इस दौरान जब अंकित अपने घर लौट रहा था, तभी उन्होंने उसको घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इस बीच विवाद बढ़ गया और लड़की के पिता ने अंकित का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रघुबीर नगर में तनाव फैल गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो