scriptभारत घूमने आई विदेशी महिला से चंडीगढ़ के होटल में रेप, आरोपी होटलकर्मी फरार | Chandigarh: Hotel employee raped foreign tourist woman | Patrika News

भारत घूमने आई विदेशी महिला से चंडीगढ़ के होटल में रेप, आरोपी होटलकर्मी फरार

Published: Dec 29, 2018 12:28:03 pm

Submitted by:

Mohit sharma

चंडीगढ़ से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां टूरिस्ट वीजा पर घूमने आई विदेश महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

tourist rape

भारत घूमने आई विदेशी महिला से चंडीगढ़ के होटल में रेप, आरोपी होटलकर्मी फरार

नई दिल्ली। चंडीगढ़ से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां टूरिस्ट वीजा पर घूमने आई विदेश महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि होटल के ही एक कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, खबर फैलने के बाद से ही आरोपी होटलकर्मी फरार है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना आईटी पार्क के क्षेत्र में आने वाले एक नामचीन होटल में यूके की रहने वाली महिला के साथ रेप किया गया। महिला यहां पर अपने पुरुष साथी के साथ ठहरी हुई थी।

बिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

कर्मचारी यहां महिला को फुट स्पा देने आया था

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी होटल कर्मचारी यहां महिला को फुट स्पा देने आया था। इस दौरान कर्मचारी ने पहले महिला के साथ जोर जबरदस्ती की और फिर दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर चीख—पुकार शुरू कर दी, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। महिला ने होटल स्टॉफ को आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल मैनेजमेंट से आरोपी से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

तीन तलाक बिल: व्हिप के बावजूद सदन से गायब रहे BJP के 30 सांसद, क्या होगी कार्रवाई?

होटलकर्मी खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर उसका मेडिकल कराया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटलकर्मी खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज कराए। वहीं, पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है। आपको बता दें कि पीड़ित विदेशी महिला बीते पांच दिन से थाना आईटी पार्क स्थित एक नामचीन होटल में पुरुष साथी के साथ रह रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो