scriptचंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: पीड़ित का पीछा करते CCTV में दिखा आरोपी विकास बराला | Chandigarh stalking case: 5 CCTV footage recoverd by police | Patrika News

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: पीड़ित का पीछा करते CCTV में दिखा आरोपी विकास बराला

Published: Aug 08, 2017 01:00:00 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

डीगढ़ छेड़छाड़ मामले में पुलिस के हाथ 5 सीसीटीवी फुटेज लगे हैं।

Chandigarh stalking case,cctv,vikash barala,BJP
चंडीगढ़। हरियाणा में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेता सुभाष बराला का बेटा विकास बराला पीड़ित का पीछा करते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। हालांकि घटना वाली जगह पर कुछ कैमरों के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। डीएसपी सतीश कुमार के मुताबिक पुलिस ने उन सीसीटीवी फुटेज को बरामद कर लिया है जिसमें घटना से जुड़े अहम सुराग हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है।
आरोपियों पर पुलिस ने नहीं लगाई सही धाराएं?
वहीं पूरे मामले में पुलिस के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष के मुताबिक पुलिस ने आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार तो किया लेकिन उस पर कमजोर धाराओं के तहत केस दर्ज किया ताकि उसे जमानत आसानी से मिल जाए। वहीं पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही मेरा अपहरण करने की भी कोशिश की। पूरे मामले में पुलिस लगातार अपने बयान को बदल रही है।
मामले से गरमाई देश की सियासत
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर लगे आरोप से देश की सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी से सुभाष बराला के इस्तीफे की बात कर रही हैं। वहीं बीजेपी ने सुभाष बराला पर कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। पार्टी का कहना है कि आरोप प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर लगे हैं। इसलिए कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
वाड्रा ने बीजेपी पर साधा निशाना
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा को हमला बोला है। वाड्रा ने मंगलवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि ये काफी चौंकाने वाला है कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन आरोपियों के साथ इसलिए ढीला बरताव किया जा रहा क्योंकि वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष का बेटा है। अब बेटी बचाओ के नारे का क्या हुआ? सोशल मीडिया पर जिस तरह पीडि़त महिला के बारे में लिखा जा रहा है वह शर्मनाक है, सीएम ने इस मामले पर जैसे टिप्पणी दी है वह भी शर्मनाक है। यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, इस तरह के व्यवहार पर किसी तरह की सफाई पेश नहीं की जा सकती है। फेसबुक पर कई यूजर्स वाड्रा का साथ दे रहे हैं तो कई उन पर ही निशाना साध रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो