scriptछुट्टी नहीं मिलने से नाराज CISF जवान ने की फायरिंग में 4 की मौत  | CISF jawan opens fire on colleagues two dead in Bihars Aurangabad | Patrika News

छुट्टी नहीं मिलने से नाराज CISF जवान ने की फायरिंग में 4 की मौत 

Published: Jan 12, 2017 06:23:00 pm

Submitted by:

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जवान छुट्टी नहीं मिलने से नाराज था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जख्मी जवानों को नबीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 

CISF jawan opens fire on colleagues two dead in Bi

CISF jawan opens fire on colleagues two dead in Bihars Aurangabad

औरंगाबाद/पटना. बिहार में CISF जवान ने अपने साथियों पर गोलियां दागी। इसमें 4 की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ गोली दागने वाला जवान छुट्टी नहीं मिलने से नाराज था। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर हथियार कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के डीजी और आईजी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 


कहां हुई गोलीबारी की घटना ?

यह घटना औरंगाबाद जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर वारुण के नबीनगर में मौजूद एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट पर हुई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वहां मौजूद दूसरे जवान कुछ समझ पाते, उनके ऊपर अपने साथी बलवीर सिंह ने ही इंसास राइफल से गोलियां दाग दी। दो जवानों की मौत हो गई थी जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हुई। मृतक जवानों के नाम बच्चा शर्मा, एएन. गुप्ता, जीएस. राम और एचएस. भोला है।

मजाक से नाराज हुआ, चलाई अंधाधुंध गोली 

आरोपी जवान बलवीर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का मूल निवासी है। वह घर जाना चाहता था। छुट्टी नहीं मिलने से वह नाराज था। रिपोर्ट के मुताबिक़ मौके पर सोने की व्यवस्था को लेकर झगड़ा हुआ, इसी दौरान साथी जवानों ने मजाक भी किया। इससे नाराज बलवीर ने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। उसने अपनी इनसास राइफल से करीब 32 राउंड गोलियां दागी।






ट्रेंडिंग वीडियो