फेसबुक पर अफेयर करने वाला निकला लड़का तो पुलिस कांस्टेबल ने कर डाली हत्या
आरोपी पुलिस कांस्टेबल कन्नन कुमार फरार है। पुलिस जोरशोर से उसकी तलाश कर रही है।

चेन्नई : एक पुलिस वाले ने एक लड़क़े की जान सिर्फ इसलिए ले ली, क्योंकि वह उससे लड़की बनकर चैट कर रहा था। चेन्नई में ऐसा एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की हत्या एक पुलिस वाले ने सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि वह लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उससे अफेयर चला कर उसके साथ मजाक कर रहा था। लेकिन जब पुलिस वाले को यह पता चला कि फेसबुक पर वह जिस लड़की से वह अफेयर चला रहा था, वह लड़की नहीं, बल्कि लड़का है। इस पता चलने पर वह इतना भडक़ा कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या का आरोपी कन्नन कुमार पुलिस कांस्टेबल है।
चल रहा है फरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल कन्नन कुमार इस घटना के बाद से ही भागा हुआ है। हालांकि पुलिस ने उसके उन तीनों साथियों को जरूर पकड़ लिया है, जिन्होंने हत्या में उसकी मदद की थी। सभी आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार लिया है, जबकि पुलिस जोर-शोर से मुख्य आरोपी कन्नन कुमार की तलाशी अभियान में लगी है।
मृतक ने बना रखी थी फेक आईडी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 32 साल का आरोपी पुलिस कांस्टेबल कन्नन कुमार के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में कुछ समय पहले एक लड़की शामिल हुई थी। वह उसके साथ चैट कर अपने संबंध प्रगाढ़ बना रहा था। वह उससे प्यार करने लगा था। उसने उससे फोन नंबर मांगा। फोन पर बात करने के लिए कहा, लेकिन कथित लड़की ने न तो फोन नंबर दिया और न ही उससे बात की तो उसने एक दिन अपनी उस दोस्त से मिलने का निर्णय लिया। उससे मिलने के लिए ऑफिस से 10 दिन की छुट्टी ले ली। लेकिन जब वह उससे मिलने पहुंचा तो उसे पता चला कि जिससे वह फेसबुक पर बात किया करता था, वह तो लड़की है ही नहीं, बल्कि एक लड़का है। सच्चाई का पता चलने पर पहले तो उसने अपनी जान लेने की कोशिश की। फिर उसने धोखा देने वाले लडक़े को जान से मारने का निर्णय लिया और अपने तीन दोस्तों की मदद से उसकी हत्या कर डाली।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Crime News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi