scriptपुलिस ने पीटर के घर पर की छानबीन, खन्ना का लैपटॉप जब्त | Cops search Peter Mukerjea's home, Sanjeev Khanna's laptop seized | Patrika News

पुलिस ने पीटर के घर पर की छानबीन, खन्ना का लैपटॉप जब्त

Published: Sep 02, 2015 04:55:00 pm

शीना बोरा मर्डर केस में मुंबई पुलिस की टीम ने बुधवार को स्टाइ इंडिया के पूर्व
सीईओ पीटर मुखर्जी के घर जाकर खोजबीन की

peter mukerjea

peter mukerjea

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस में मुंबई पुलिस की टीम ने बुधवार को स्टाइ इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी के घर जाकर खोजबीन की। वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने कोलकाता में स्थित इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना के घर से उनका लैपटॉप, बैंक खातों से जुड़ें पेपर जब्त किए। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, मुंबई पुलिस की टीम के साथ सिटी फोर्स की एक टीम भी बुधवार सुबह खन्ना के घर पहुंची और वहां से मर्डर मिस्ट्री की जांच के लिए लैपटॉप जब्त किया।

अफसर ने बताया कि मुंबई पुलिस की टीम ने खन्ना के बैंक अकाउंट और निवेश से जुड़े पेपर भी जब्त किए हैं। उन्होंने कहा, “खन्ना का लैपटॉप हासिल करने के लिए मुंबई पुलिस ने हमारी मदद मांगी। हमने उन्हें इस मामले में सिर्फ सलाह दी। इसके अलावा हमारे पास मामले की जांच की कोई जानकारी नहीं है।” ये भी कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस शीना बोरा बॉयोलॉजिकल पिता सिद्धार्थ दास से भी बात करने का प्रयास कर रही है।

वहीं मुंबई में पुलिस ने खार पुलिस स्टेशन में पीटर मुखर्जी का बयान दर्ज कर लिया है। शीना बोरा मर्डर केस में अरेस्ट होने के बाद बुधवार को पहली बार इंद्राणी मुखर्जी का पुलिस स्टेशन में पति पीटर मुखर्जी से आमना-सामना हुआ। मुंबई पुलिस जैसे ही पीटर को उसके सामने लेकर पहुंची, इंद्राणी फूट-फूट कर रोने लगी। सूत्रों के मुताबिक, खार थाने में पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। गौरतलब है कि शीना बोरा हत्या मामले में पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो