scriptसामने आई अनोखी चोरी, गाय का गोबर चुराने के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार | cow dung stolen in karnataka chikkamagaluru govt employee arrested | Patrika News

सामने आई अनोखी चोरी, गाय का गोबर चुराने के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Published: Feb 06, 2019 01:36:13 pm

Submitted by:

Shivani Singh

एफआईआर के बाद हुई जांच में पुलिस ने पशुपालन विभाग के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है।

cow

सामने आई अनोखी चोरी, गाय का गोबर चुराने के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। सोनो-चांदी, गहने जैसे कीमती सामान की चोरी की आपने कई खबरें सुनी और देखीं होंगी। लेकिन कर्नाटक से चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी हैरान है। और उससे भी हैरानी की बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें

मानेसर भूमि घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा और वोरा, 20 फरवरी को अगली सुनवाई

लाखों में कीमत थी गोबर की

दरअसल, कर्नाटक के चिकमंगलुरु में गाय के गोबर की चोरी की ख़बर है। घटना जिले के बिरूर थाना क्षेत्र की है। यहां गाय के गोबर की चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गयी है। बिरूर के सीपीआई सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर की तरफ से यह शिकायत की गई है। शिकायत में कहा कि स्टॉक में गोबर रखा था जहां से 35-40 ट्रैक्टर गोबर गायब है। बता दें कि गायब गोबरों की कीमत 1.25 लाख रुपए थी।

यह भी पढ़ें

तीन महीने में भारत लाया जा सकता है विजय माल्या, ब्रिटिश हाईकोर्ट पर होंगी सबकी निगाहें

यहां मिला गोबर

एफआईआर के बाद हुई जांच में पुलिस ने पशुपालन विभाग के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिस व्यक्ति की जमीन पर चोरी का गोबर मिला है, उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मिले चोरी हुए गोबर को पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो