scriptखौफनाक: हत्या करने से पहले यह शख्स 108 बार करता था मंत्र का जाप, अब तक सात लोगों को बना चुका है शिकार | Creepy: This person used to 108 times chanting the mantra before killing | Patrika News

खौफनाक: हत्या करने से पहले यह शख्स 108 बार करता था मंत्र का जाप, अब तक सात लोगों को बना चुका है शिकार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2018 09:16:09 pm

Submitted by:

Anil Kumar

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो अबतक 7 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

खौफनाक: हत्या करने से पहले यह शख्स 108 बार करता था मंत्र का जाप, अब तक सात लोगों को बना चुका है शिकार

खौफनाक: हत्या करने से पहले यह शख्स 108 बार करता था मंत्र का जाप, अब तक सात लोगों को बना चुका है शिकार

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे हरियाणा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के हाथ एक ऐसा अपराधी आया है जिसके कारनामें को सुनकर पुलिस और अधिकारी भी खौफ खा रहे हैं। इस अपराधी की तलाश हरियाणा पुलिस बहुत दिनों से कर रही थी। लेकिन कभी हाथ नहीं लगा। हालांकि अब जब वह पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है तो उनके कारनामें सुनकर सभी हैरान हैं।

सुहागरात के दिन घर आया दुल्हन का भाई, रात को उसने जो किया, दूल्हे और परिवारीजनों के उड़े होश

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस बहुत दिनों से एक अपराधी की तलाश कर रही थी। लेकिन उसे पकड़ने में कभी कामयाबी हासिल नहीं हुई। हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। हालांकि अब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कई राज से पर्दा भी उठा है। बताया जा रहा है कि अपराधी काली मां का भक्त है। उसे खून की प्यास लगती है और जब प्यास बढ़ जाती है तो वह अपने शिकार की तलाश में निकल पड़ता है। अपने शिकार को करने से पहले वह 108 बार मंत्र का जाप करता है, फिर वारदात को अंजाम देता है। इस तरह से आरोपी कातिल ने अबतक देशभर के 50 शहरों में 7 से ज्यादा हत्याएं कर चुका है। इसके अलावे 600 से अधिक लूट और स्नैचिंग जैसे वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी अबतक 40 बार जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी ने अपने सभी गुनाहों को कबूल कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया है कि कैसे अलग-अलग जगहों में लोगों की हत्या की। पुलिस ने बताया है कि आरोपी को इससे पहले भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन वह हर बार बाहर आ जाता था और फिर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने मीडिया के सामने अपने सभी गुनाहों को कबूल किया। लेकिन उसे अपने किए पर किसी तरह से कोई पछतावा नहीं था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो