क्राइम

दादरी कांड: अखलाक के घर से मिला मांस मटन था, बीफ नहीं

पुलिस ने 28 सितम्बर को अखलाक के घर से मिले मांस को प्राथमिक जांच के लिए भेजा था जिसमें इसे मटन बताया गया।

Oct 09, 2015 / 10:39 am

शक्ति सिंह

Dadri incident

दादरी। दादरी के बिसाहड़ा गांव में गौमांस खाने की अफवाह में मारे गए मोहम्मद अखलाक के घर में मिला मांस मटन(बकरे का मांस) था न कि बीफ(गौमांस)। फोरेंसिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 28 सितम्बर को अखलाक के घर से मिले मांस को प्राथमिक जांच के लिए भेजा था जिसमें इसे मटन बताया गया था। पुलिस ने पूर्ण रूप से विश्वस्त होने के लिए इसे फोरेंसिक जांच के लिए मथुरा भेजा था और वहां भी इसे मटन बताया गया है।

Home / Crime / दादरी कांड: अखलाक के घर से मिला मांस मटन था, बीफ नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.