बच्चे को मां-बाप का सलाद परोसना आया इतना नापसंद कि पुलिस को कर दी शिकायत
केस दिल्ल क्राइम ब्रंच को ट्रांसफर
बता दें कि युवती से रेप का आरोप लगने के बाद से ही दाती महाराज गायब था। इस केस को दिल्ल क्राइम ब्रंच को ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरूवार को छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर पहुंची। इस दौहान पुलिस ने चार घंटे तक आश्रम की छानबीन की। युवती ने पुलिस से शिकायत में आश्रम के जिस-जिस कमरे में दाती महाराज व उसके दो शिष्यों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही थी, उन सभी कमरों को ब्रांच की टीम ने खंगाला। पुलिस को वहां से कई सबुत भी मिले है।
मीडिया के सामने आया दाती महराज
वहीं, दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद से ही गायब दांती महराज ने आज मीडिया से बात की। मीडिया से बात तरते हुए उसने कहा कि वह कहीं भागा नहीं है। उस पर जो भी आरोप लगे हैं वे निराधार है। दांती महाराज ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है।
दिल्ली: बहन पर करता था भद्दे कमेंट, जब पता चला भाइयों को तो पीट-पीटकर कर दी हत्या
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि आश्रम की एक युवती ने ही दांती महाराज पर दो साल पहले दुषकर्म करने का आरोप लगा है। लड़की राजस्थान की रहने वाली है। पीड़िता के परिजनों ने करीब 10 साल पहले उसे पढ़ाई के लिए दाती के राजस्थान के पाली स्थित बालाग्राम गुरुकुल आश्रम में भेजा था। इसके बाद में उसे दिल्ली के छतरपुर स्थित आश्रम में भेज दिया गया। युवती के मुताबिक, करीब दो साल पहले दाती महाराज ने छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के आश्रम में उनके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। बाद में उसके दो शिष्यों ने भी उनके साथ आश्रम में कई बार दुष्कर्म किया था।