scriptदिल्ली: पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार | Delhi: One wanted criminal arrested after encounter with police | Patrika News

दिल्ली: पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2019 11:49:31 am

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली शुक्रवार रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी
पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में लंबे समय तक फायरिंग होती रही
इस गोलीबारी में अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

5.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली शुक्रवार रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। यहां पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में लंबे समय तक फायरिंग होती रही। इस गोलीबारी में अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपराधी कई आपराधिक मामलों में वांछित है।

चंद्रयान-2: धरती पर समृद्धि का द्वार खोल सकता है इसरो का यह मिशन, रच जाएगा इतिहास

नई दिल्ली जिला पुलिस ने बताया कि विभिन्न धाराओं में वांछित बुलंदशहर निवासी रिजवान के वंदे मातरम मार्ग (रिज मार्ग) के पास होने की सूचना मिली। वहां पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसके बाद उसने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में रिजवान के बाएं पैर में गोली लग गई।

चंद्रयान-2: चांद पर हीलियम-3 को तलाशने गया था लैंडर विक्रम, पूरी दुनिया की ऊर्जा जरूरत हो सकती है पूरी

रिजवान हत्या, जान से मारने की कोशिश समेत कई मामलों वांछित था। उन्होंने कहा कि घायल अपराधी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो