scriptदिल्ली : करोड़पति है यह शख्‍स, इसके बावजूद करता है चोरियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार | delhi police arrested a rich man on high profile theft | Patrika News

दिल्ली : करोड़पति है यह शख्‍स, इसके बावजूद करता है चोरियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Jul 14, 2018 07:49:13 pm

Submitted by:

Mazkoor

ऐतिहासिक महत्‍व की यह रेप्लिका करीब ढाई लाख साल पुरानी है। 2014 में ही उसे ब्रिटेन से नेशनल म्‍यूजियम में लाया गया था।

uday ratra

दिल्ली : करोड़पति है यह शख्‍स, इसके बावजूद करता है चोरियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : आम तौर पर माना जाता है कि सुविधाओं से वंचित गरीब व्‍यक्ति चोरी करता है, लेकिन अगर कोई करोड़पति व्‍यक्ति अगर चोरी करे तो उसे क्‍या कहिए। दिल्ली पुलिस ने 54 साल के एक ऐसे शख्स ही शख्‍स को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नेशनल म्‍यूजियम में की चोरी
हाल ही में एक शख्‍स ने एक शख्‍स ने दिल्‍ली के नेशनल म्यूजियम से पाषाणकाल के एक पत्थर के औज़ार की रेप्लिका की चोरी की थी। इसी सिलसिले में दिल्‍ली पुलिस ने जब शुक्रवार की की रात दिल्‍ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस ने बताया कि 24 जून को उस शख्‍स ने दिल्‍ली के नेशनल म्यूजियम से बड़ी सावधानी से एक पाषाणकालीन पत्थर के औजार की रेप्लिका की चोरी की और आराम से वहां से फरार हो गया, लेकिन संयोग से उसके द्वारा की गई चोरी की चश्‍मदीद वहां लगा सीसीटीवी कैमरा बन गया। उसकी चोरी की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हरियाणा के पटौदी गांव का है वह शख्‍स
बता दें कि जांच में खुलासा हुआ कि वह मशहूर क्रिकेटर नवाब मंसूर अली खां पटौदी और उनके बेटे बॉलीवुड स्‍टार सैफ अली खां के गांव यानी हरियाणा के पटौदी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसका नाम उदय रात्रा है। पुलिस ने शुक्रवार की रात दबिश देकर उसे उसके घर से रेप्लिका के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ढाइ लाख साल पुरानी है वह रेप्लिका
नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने जानकारी दी कि ऐतिहासिक महत्‍व की यह रेप्लिका करीब ढाई लाख साल पुरानी है। 2014 में ही उसे ब्रिटेन से नेशनल म्‍यूजियम में लाया गया था। बता दें कि उदय के पिता कोस्टगार्ड से रिटायर्ड आईजी हैं। पटौदी में उदय अपने एक शानदार आलीशान बंगले में अपने पिता के साथ रहता है। उसके आठ घर हैं और हर घर में उसने बेहद खतरनाक कुत्‍ते पाल रखे हैं। वो 1985 से 2005 तक इंग्लैंड में रहा है, लेकिन उसे वहां से डिपोर्ट कर दिया गया था। शायद इसकी वजह यह है कि इससे पहले वह अवैध तरीके से अमरीकी दूतावास में घुसने की कोशिश कर चुका है। उदय पर ताजा मामले के अलावा भी चोरी के दो और केस दर्ज हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो