दिल्लीः फिर खुली तिहाड़ की पोल, कैदी का वार्ड के अंदर हुआ मर्डर
Published: Aug 12, 2015 10:54:00 am
फिर खुली तिहाड़ की पोल, जेल के एक
हाई सिक्योरिटी वार्ड में रह रहे एक कैदी की हुई मौत
prisoner suicide in Tihar
नई दिल्ली। देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ की पोल एक बार फिर से खुल गई है। तिहाड़ जेल के एक हाई सिक्योरिटी वार्ड में रह रहे एक कैदी की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पता लगा है कि कैदी की हत्या उसी की वार्ड में रह रहे चार अन्य कैदियों ने की है। बताया जा रहा है कि उसपर एक धारदार वस्तु से हमला किया है।
जिस कैदी की हत्या हुई है वो डकैती और मर्डर का अभियुक्त था। रिपोर्ट्स का कहना है कि मृतक तिहाड़ जेल बैरक नंबर आठ में बंद था। कैदी को बचाने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तुरंत इलाज के लिए जेल के अधिकारी उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां कहा गया कि उसे मृत ही लाया गया था।
तिहाड़ जेल में ऎसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी कैदी की जान गई हो। तकरीबन एक महीना पहले एक महिला कैदी ने जेल के अंदर खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया था। हालांकि उसे बचा लिया गया था, क्योंकि समय रहते वहां मौजूद एक दूसरे कैदी ने सुरक्षा गार्डों को इसकी जानकारी दे दी थी।