scriptसीसीटीवी से हुआ खुलासाः महिला ने मुंह पर थूका था, इसलिए रेपिस्ट ने मार डाला | Delhi: Rapist murder woman for spitting on his mouth, reveals CCTV | Patrika News

सीसीटीवी से हुआ खुलासाः महिला ने मुंह पर थूका था, इसलिए रेपिस्ट ने मार डाला

locationनई दिल्लीPublished: Nov 30, 2019 10:56:31 pm

दिल्ली के गुलाबी बाग थाना में शुक्रवार रात की घटना।
एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म।
पड़ोसी युवक सीसीटीवी कैमरे में हो गया था कैद।

pregnant women murdered in Tamilnadu

pregnant women murdered in Tamilnadu

नई दिल्ली। पुलिस ने शुक्रवार की रात उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाना इलाके की किशनगंज कॉलोनी में एक महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हत्यारोपी धर्मराज (22) वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के घर से निकलता हुआ सीसीटीवी में कैद हो चुका था।
BREAKING: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के रेप-मर्डर में परिवारवालों का बड़ा खुलासा.. कॉल कर यह कह रही थी प्रियंका..

घर में घुसकर महिला के कत्ल की वारदात की खबर पुलिस को शनिवार सुबह करीब 9 बजे मिली। मौके-हालात बयां कर रहे थे कि हत्यारा घर में बिना रोक-टोक घुसा था। उसके बाद शनिवार की सुबह महिला का अर्धनग्न शव उसी के फ्लैट में मिला था। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध रात करीब 12 बजे महिला के घर से निकलता हुआ कैद हुआ था।
यहां सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी अधिकारियों और कर्मचारियों पर
पड़ोसियों को पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उन्होंने महिला के घर से देर रात निकलने वाले संदिग्ध की पहचान पड़ोस में ही रहने वाले धर्मराज के रूप में की। धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को यह अंदेशा भी नहीं रहा होगा कि पुलिस उस तक इतनी जल्दी पहुंच जाएगी। शायद यही कारण था कि आरोपी अपने ठिकाने पर बेफिक्री से सोता हुआ मिल गया।
BIG NEWS: तेलंगाना में वेटनरी डॉक्टर के बाद दूसरी महिला के जले शव को लेकर पुलिस ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा..

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वह पूजा का सामान लेने के बहाने से महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गुस्से में धर्मराज के मुंह पर थूक दिया। इससे चिढ़कर धर्मराज ने गुस्से में गला दबाकर महिला की हत्या कर दी।
उत्तरी जिला पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, “दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो