scriptदिल्ली: स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ की हेरोइन, चायपत्ती में मिलाकर असम से करते थे सप्लाई | Delhi: SPECIAL SAIL Seize 100 crores of heroin, supply with tea packet | Patrika News

दिल्ली: स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ की हेरोइन, चायपत्ती में मिलाकर असम से करते थे सप्लाई

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2018 09:41:52 am

Submitted by:

Anil Kumar

दिल्ली पुलिस की स्पशेल सेल ने नशे का धंधा करने वाले एक गिरोह का भंडाभोड़ किया है। इस बाबत दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

दिल्ली: स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ की हेरोइन, चायपत्ती में मिलाकर असम से करते थे सप्लाई

दिल्ली: स्पेशल सेल ने पकड़ी 100 करोड़ की हेरोइन, चायपत्ती में मिलाकर असम से करते थे सप्लाई

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नशे का धंधा करने वाला का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पशेल सेल ने नशे का धंधा करने वाले एक गिरोह का भंडाभोड़ किया है। स्पेशल सेल की टीम ने इस बाबत दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। सबसे चौंकानी वाली बात यह है कि उन दोनों के पास से 100 करोड़ की हेराइन जब्त की गई है। बता दें कि ये तस्कर असम के गुवाहाटी से ड्रग्स लाते थे और देश के अलग-अलग इलाकों में इसका सप्लाई करते थे। तस्कर पुलिस से बचने के लिए चाय की पत्ती में मिलाकर ड्रग्स को दिल्ली तक लाते थे।

सिगरा पुलिस को मिली सफलता, 60 लाख मूल्य की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

अलग-अलग राज्यों में करता था सप्लाई

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से शाहिद नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शाहिद गुवाहाटी से चाय की पत्ती में हेराइन को मिलाकर दिल्ली तक लाता था। उसके बाद उसे मनसोर के रहने वाले सप्लायर घनश्याम को देता था। पुलिस ने घनश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया है कि शाहिद काफी समय पहले से गुवाहाटी और इम्फाल जाता रहा है और वहां से ड्रग्स लाकर दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश और पंजाब में सप्लाई करता था। आगे पुलिस ने बताया कि घनश्याम पैसों को बंदोबस्त करता था। अब पुलिस इनदोनों के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जो कि इस गोरखधंधे में लिप्त है।

दिल्ली: 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ है कीमत

हाल में पुलिस ने 20 किलो हेरोइन जब्त किया था

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इससे पहले अभी हाल ही में राजधानी से 20 किलो हेरोइन जब्त की थी। इसके साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला था कि वह म्यांमार से ड्रग्स लाया करता था। इसके तार मणिपुर के कुछ तस्करों से भी जुड़े होने की बात सामने आई थी। शख्स ने पुलिस के बताया था कि वह इम्फाल के एक व्यक्ति को यह हेरोइन सप्लाइ करता है। उसके बाद से पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो