scriptदिल्ली: जिम जा रही दो लड़कियों को बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | Delhi: Two girls going to gym looted by Bad guys at gunpoint | Patrika News

दिल्ली: जिम जा रही दो लड़कियों को बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2018 07:06:35 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दो लड़कियों को अपना निशाना बनाया है।

दिल्ली: जिम जा रही दो लड़कियों को बंदूक की नोक पर लूटा बदमाशों ने लूटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दिल्ली: जिम जा रही दो लड़कियों को बंदूक की नोक पर लूटा बदमाशों ने लूटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम सुरक्षा दावों को बदमाशों ने धत्ता बताते हुए दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दो लड़कियों को अपना निशाना बनाया है। दरअसल बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर जिम जा रही दो लड़कियों को लूट लिया। बता दें कि यह पूरा मामला पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश कर रही है।

VIDEO: राजधानी दिल्ली में बदमाशों का आतंक, बंदूक की नोंक पर पर दो महिलाओं को लूटा

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह पीड़िता राखी राणा अपनी दोस्त के साथ जगजीत नगर से ब्रह्मपुरी होते हुए गोंडा चौक स्थित जिम सेंटर जाया करती थी। शनिवार को जैसे ही दोनों लड़कियां ब्रह्मपुरी के गली नंबर तीन के पास पहुंची तो उन दोनों को पीछा करते हुए आ रहे दो बदमाशों ने इपनी बाइक उनके आगे आकर रोक ली। उसके बाद एक बदमाश ने तुरंत बंदूक निकाला और उनके सिर पर तान दिया। दूसरे बदमाश ने दोनों लड़कियों के जेवरात उतरवा लिए और फिर फरार हो गए। यह सब घटनाक्रम पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है और कहा है कि बहुत जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो