scriptDelhi : पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, AIIMS में भर्ती | Delhi : Wife attempts suicide after husband's murder, admitted to AIIMS | Patrika News

Delhi : पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, AIIMS में भर्ती

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2021 11:22:09 am

Submitted by:

Dhirendra

महिला ने खुद की जान लेने की कोशिश कीं।
फेसबुक पर घटना की जानकारी दी।

 
 
 

murder.png

दरवाजा न खुलनेपर मकान मालिक ने पुलिस को बुलायां।

नई दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में 36 वर्षीय एक महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति की हत्या के बाद खुद की जान लेने की कोशिश की। इतना ही नहीं, महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी।
Delhi: दरिंदों ने जान से मारने की धमकी देकर बेटी के सामने मां से किया रेप

इस घटना के बारे में अपार्टमेंट के मकान मालिक ने भी पुलिस को बताया कि दंपति दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। दरवाजा अंदर से बंद था। पति-पत्नी जेवीटीएस गार्डन छातापुर एक्सटेशन में रहते थे। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो चिराग शर्मा और उनकी पत्नी रेणुका दोनों बेहोश मिले। चिराग खून से लथपथ था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी।
चिराग मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली थीं। मार्च 2013 से वे दोनों बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रह रहे थे। डीसीपी साउथ दिल्ली के अतुल ठाकुर ने कहा के चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी। उनका बच्चा नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में मतभेद थे। दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को चिराग ने मृत घोषित कर दिया और रेणुका का अभी इलाज चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो